फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मोटर मैकेनिक पत्नी को कॉल कर बोला...अब वापस नहीं आऊंगा, और दे दी जान

Fri, 10 Feb 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान कहासुनी के बाद फरीदाबाद गए मोटर मैकेनिक ने पहले पत्नी को कॉल किया और कहा कि अब वापस नहीं आऊंगा। बाद में फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने फरीदाबाद से शव लाकर सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया।मोटर मैकेनिक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का बेटा है। वह कई साल से अपने चाचा के साथ फरीदाबाद में ही रहता था। करीब एक साल पहले मोटर मैकेनिक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गांव में अन्य परिजनों के साथ रहती है। मंगलवार को मोटर मैकेनिक के दोस्त की शादी थी, लिहाजा वह भी फरीदाबाद से शादी में शिरकत करने घर आया था। शादी में किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज मोटर मैकेनिक बुधवार की सुबह घर से फरीदाबाद चला गया। यहां जाकर उसने बुधवार रात पत्नी को कॉल किया और कभी वापस लौट कर नहीं आने की बात कही। अलविदा बोल कर कॉल काट दी।
विज्ञापन

यह बात उसकी पत्नी के परिजनों को बताई। जिससे घबराकर मैकेनिक की मां ने फोन किया तो काल रिसीव नहीं हुई, जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी उसके चाचा को दी। चाचा ने कमरे पर जाकर देखा तो मोटर मैकेनिक का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजन फरीदाबाद पहुंचे और बृहस्पतिवार को शव को घर ले आए और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें