फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां बोली- निर्दोष है बेटा, पुलिस को कोई गलतफहमी हुई

Sun, 13 Apr 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाला सैदुल अमीन अमरोहा नगर के कटरा बख्तावर का रहने वाला है। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो होश उड़ गए। मां और मोहल्ले के लोग सैदुल अमीन को निर्दोष बता रहे हैं।
विज्ञापन

सैदुल अमीन अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा बख्तावर में अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता है। उसके पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर वह अपनी मां के साथ टूटे घर में रहता है। वर्तमान में सैदुल अमीन दिल्ली के शादीपुर में वेल्डिंग का काम करता है। रमजान के पूरे महीने में घर पर ही था। ईद के तीन दिन बाद सैदुल अमीन दिल्ली गया था। इसके बाद नौ अप्रैल को घर वापस लौटा था। उसने अपनी मां को आधार कार्ड लेने आने की बात कही थी। 11 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद सैदुल अमीन दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शनिवार की दोपहर दिल्ली पुलिस ने सैदुल अमीन के नंबर से ही उसकी मां को गिरफ्तारी की बात बताई। साथ ही सैदुल से बात कराई। इस दौरान सैदुल अमीन ने अपने तहेरे भाई से बात करने के लिए कहा था, लेकिन अचानक कॉल कट गई। इकलौते बेटे की गिरफ्तारी के बारे में सुनकर उसकी मां परेशान है। उसका कहना है कि सैदुल अमीन ऐसा नहीं कर सकता, जरूर पुलिस को कोई गलतफहमी हुई है। उधर, सैदुल अमीन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग भी अचंभित हैं। उन्हें भी विश्वास है कि सैदुल अमीन ऐसा नहीं कर सकता। सैदुल अमीन की मां और मोहल्ले के लोगों ने निष्पक्ष जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें