फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मां बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। आत्महत्या करने को उकसाने के मामले में युवती एवं उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज बदया गया।
विज्ञापन

29 अक्टूबर को थाना आदमपुर के ग्राम दढ़ियाल निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने सम्भल जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गांव निवासी युवती एवं उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते हैं कि दोनों का रिश्ता तय हो गया था। लड़की पक्ष के लोग शादी की तारीख जल्दी तय करना चाहते थे जबकि लड़का पक्ष शादी की तारीख 6 माह बाद करने की बात रखी थी। इसको लेकर 19 अक्टूबर को लड़की पक्ष के लोगों ने जितेन्द्र व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ रजपुरा थाने में दुष्कर्म व शादी में दहेज मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलेे में मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें