फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डायलिसिस के लिए वेटिंग में 40 से ज्यादा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर पर अपना डायलिसिस करा रहे मरीजों की वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। सेंटर पर रोजाना करीब 34 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। वहीं, प्रतीक्षा वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। ऐसे में सरकारी इलाज की उम्मीद छोड़कर मरीजों को निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, जल्द ही डायलिसिस की दो मशीनें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कुछ मरीजों की दिक्कत दूर हो सकती है। सेंटर में किडनी की दिक्कत से जूझ रहे हेपेटाइटिस पॉजीटिव की तीन व निगेटिव की दस समेत कुल 13 मशीनें उपलब्ध हैं। इनसे रोजाना 34 और पूरे सप्ताह में 28 पॉजिटिव व 87 निगेटिव समेत कुल 115 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है।
इनमें कई मरीजों की सप्ताह में दो से तीन बार तक डायलिसिस करनी पड़ रही है। सेंटर पर मुरादाबाद, संभल और बिजनौर से भी कुल दस मरीज अपना डायलिसिस कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते डायलिसिस कराने के लिए प्रतीक्षा वाले मरीजों की वेटिंग लिस्ट बढ़कर 40 पर पहुंच गई है जो कि सेंटर पर रोजाना किए जाने वाले डायलिसिस की संख्या से भी ज्यादा है। अपना नंबर आने की उम्मीद में मरीज सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं।
वहीं महीनों बाद भी नंबर नहीं आने से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मजबूरी में सरकारी इलाज की उम्मीद छोड़कर मरीजों को निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने में मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए सेंटर पर मशीनों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है।
सेंटर मैनेजर शोभा ठाकुर ने बताया कि वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए कंपनी ने सेंटर के लिए दो और मशीनों की डिमांड की है, लेकिन एनएचएम की तरफ से अप्रूवल नहीं मिल रहा है। अप्रूवल मिलते ही सेंटर पर मरीजों को दो नई मशीनों से डायलिसिस कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें