फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार-बस की टक्कर में 12 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर प्राइवेट बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खंदक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक चालक के अलावा बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस बदायूं से दिल्ली जा रही थी। घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बदायूं से दिल्ली के लिए निजी बस हसनपुर होते हुए जा रही थी। बस में करीब 30 से 35 यात्री बैठे थे। गजरौला- हसनपुर मार्ग पर दीपपुर गेट के सामने सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बस खंदक में जा पहुंची। हादसे में कार और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बस का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बस में सवार नईम, सना परवीन, गायत्री, मोंटी, अमीर अहमद, शकील, इरकान निवासी बदायूं और कार चालक गौरव पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम लुहारी भूड़ थाना हसनपुर समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस में सवार अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि बस और कार की टक्कर में कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार कराने के बाद घर भेज दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें