फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीसीए में हुए अधिक पंजीकरण, गृह विज्ञान में दिखाई कम रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में दस जुलाई तक प्रवेश के लिए पंजीकरण होंगे। जिले के सबसे पुराने जेएसएच कॉलेज में रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बीए में 1800 सीटों पर 1324 पंजीकरण किए जा चुके हैं। वहीं बीसीए में 60 सीटों के लिए 105 पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन

जेएसएच कॉलेज अमरोहा के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण के लिए समय बढ़ा दिया गया है। अब 10 जुलाई तक पंजीकरण होंगे। कॉलेज में बीए की 1800 सीटों के लिए 1324 पंजीकरण हुए हैं। वहीं सीटों के हिसाब से सबसे अधिक पंजीकरण बीसीए के लिए हुए हैं। कॉलेज में बीसीए की 60 सीटें हैं, जबकि 105 छात्र-छात्राओं ने अपने पंजीकरण कराए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया बीतने के बाद मेरिट के अनुसार इसमें प्रवेश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक बीकॉम में 123, बीएससी जीव विज्ञान में 309, बीएससी गणित में 180, बीबीए में 72, बीकॉम ऑनर्स में 58, बीएससी गृह विज्ञान में 12, बीएससी बायोटेक में 40 पंजीकरण किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश लिए जाएंगे। अभी लगातार पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों और अधिक पंजीकरण होने की संभावना है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें