फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। मौसी की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आए किसान राकेश सिंह (40) की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राकेश नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मूंढ़ाखेड़ा गांव की रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। देहात थानाक्षेत्र के हसनपुर कचिया गांव में राकेश सिंह की मौसी का घर है। तेरह दिन पहले उनकी मौसी स्वरूपिया की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनकी तेरहवीं थी। राकेश अपनी पत्नी उर्मिला के साथ तेरहवीं में शामिल होने आए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे खाना खाने के बाद मौसी के घर की छत पर गए थे। हाईटेंशन लाइन के तार छत के करीब से गुजर रहे हैं। करंट की चपेट में आकर राकेश सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन राकेश सिंह को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीओ अभिषेक सिंह और थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हटाई लाइन
राकेश सिंह के मौसेरे भाई नरेंद्र सिंह का आरोप है कि घर की छत के ऊपर से लाइन हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा था। लिखित में भी शिकायती पत्र दिए थे। लेकिन, लाइन को नहीं हटाया गया। अगर छत के ऊपर से लाइन हटा दी गई होती तो राकेश सिंह की मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें