फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड की सीबीआई जांच हुई तो शिवपाल जेल में होंगे 

Mon, 06 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुरादाबाद  में संघ के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि मथुरा के जवार बाग कांड के असल गुनहगार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने चाचा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जवार बाग कांड की सीबीआई जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।

‘अमर उजाला’ से केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जवार बाग कांड के लिए शिवपाल यादव जिम्मेदार हैं। रामवृक्ष यादव को वही शह दे रहे थे। यही वजह थी कि जवाहर बाग में बड़े पैमाने पर असलहे इकट्ठे होते गए और प्रशासन ने दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अकेला जवाहर बाग कांड ही नहीं है बल्कि यूपी के बाकी सभी जिलों में भी ऐसी ही स्थिति है, जहां सत्ता के संरक्षण में खनन माफिया, भू माफिया अपराधी और गुंडे पनप रहे हैं।
विज्ञापन


 जो भी अफसर सरकार पोषित इस गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है उसका हश्र मथुरा के एसपी सिटी और एसओ जैसा होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि शिवपाल यादव बोलना बंद करें और मुख्यमंत्री बोलना शुरू करें। उन्होंने दावा किया यदि मामले की सीबीआई जांच हुई तो शिवपाल यादव सलाखों के पीछे होंगे।

सीमा पार घुसपैठ में 40 फीसदंी की कमी : राजनाथ 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। सीमा पर घुसपैठ नहीं होने दी जाएगी। यदि पाकिस्तान गोली चलाने की पहल करता है तो जवाब में हमारी गोलियां गिनी नहीं जाएंगी। पहल हम नहीं करेंगे, लेकिन जवाब में पीछे नहीं रहेंगे। हमारी इसी नीति का नतीजा है कि सीमा पार से घुसपैठ में 40 फीसदी कमी आई है। 

गन्ना बकाये के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार
अमरोहा(ब्यूरो)। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गन्ना भुगतान के मुददे पर कहा कि प्रदेश में किसानों को गन्ना भुगतान नहीं मिला रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। गन्ना भुगतान के लिए केंद्र ने प्रदेश सरकार को छह हजार करोड़ की धनराशि दी थी। लेकिन किसानों के खातों में रकम नहीं पहुंची है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें