फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री की बेटी के साथ छेड़खानी: अमरोहा में ट्रैवल एजेंसी संचालक ने रोकी स्कूटी, कार में जबरन बैठाया

Sat, 24 Jun 2023 04:40 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अजय कुमार निवासी नारंगपुर थाना डिडौली के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में किसी काम से सीएमओ कार्यालय जा रही भाजपा नेत्री की डॉक्टर बेटी से ट्रैवल एजेंसी संचालक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। लोगों की भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिले में रहने वाली एक भाजपा नेत्री की बेटी बीयूएमएस डॉक्टर हैं। उनकी तैनाती एक सीएचसी पर है। आरोप के मुताबिक 15 जून की दोपहर डॉक्टर अपने घर से सीएमओ कार्यालय किसी काम से जा रही थी। इस दौरान वह अपनी स्कूटी पर सवार थी। जैसे ही उनकी स्कूटी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के ग्रीन कॉलोनी से आगे निकली। तभी ट्रैवल एजेंसी संचालक अजय कुमार कार से आया और स्कूटी के आगे कार लगाकर रोक लिया। इससे पहले भाजपा नेत्री की बेटी कुछ समझ पाती आरोपी ने उनकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। 

आरोप है कि ट्रैवल्स एजेंसी संचालक ने महिला डॉक्टर को जबरदस्ती अपनी कार में डाल लिया और छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी से अपनी जान को खतरा बताया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अजय कुमार निवासी नारंगपुर थाना डिडौली के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने दो दिन पहले जोया में तैनात डॉक्टर अनुराग पाल पर हमला किया था। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें