फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का नल नहीं 'कमल' थामेंगे मोहम्मद शमी!: अमरोहा में टक्कर देने के लिए हसीन जहां भी तैयार, कर चुकीं एलान

Sun, 29 Nov 2026 04:14 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।

सार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और अब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमरोहा सदर सीट से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, शमी ने न तो किसी पार्टी में शामिल होने और न ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम अब केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अमरोहा की सियासत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात और अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि शमी रालोद का दामन थामेंगे या भाजपा के साथ अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पहले जयंत चौधरी से की थी मुलाकात
दरअसल, 20 सितंबर को दिल्ली में मोहम्मद शमी ने जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जयंत चौधरी ने खुद इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद शमी के 2027 के विधानसभा चुनाव में अमरोहा सदर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकि रालोद की ओर से बाद में स्पष्ट किया गया था कि शमी अमरोहा में खेल सुविधाओं के लिए सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपये देने पर आभार जताने पहुंचे थे। मुलाकात का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं था। 

अब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले
अब रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनकी मुलाकात की चर्चा ने इन अटकलों को नया मोड़ दे दिया है। मुलाकात के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। हालांकि भाजपा में शामिल होने या चुनाव लड़ने को लेकर शमी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर समर्थक भी इस मुलाकात को लेकर चुटकी ले रहे हैं। 

पत्नी हसीन जहां भी दे चुकीं चुनौती
कुछ लोगों का कहना है कि यदि शमी भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उन्हें हर मैच में खेलने का मौका मिल जाएगा। यह टिप्पणी भारतीय टीम में उनके चयन को लेकर भी तंज के रूप में देखी जा रही है। उधर, शमी की पत्नी हसीन जहां पहले ही उनके राजनीतिक मैदान में उतरने की चर्चाओं के बीच चुनौती दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि यदि शमी या उनके भाई हसीब अमरोहा से चुनाव लड़ते हैं तो वह भी उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। 
विज्ञापन

औपचारिक घोषणा का एलान
अमरोहा के सहसपुर अलीनगर निवासी मोहम्मद शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से देश-दुनिया में पहचान बना चुके हैं। ऐसे में उनके राजनीति में आने की किसी भी संभावना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल रालोद और भाजपा दोनों से जुड़ने की चर्चाएं अटकलों तक ही सीमित हैं। शमी की ओर से कोई औपचारिक राजनीतिक घोषणा नहीं होने के कारण यह साफ नहीं है कि वह राजनीति में कदम रखेंगे भी या नहीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्रिकेट की पिच पर अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले शमी सियासत की पिच पर उतरते हैं या फिर इन चर्चाओं को महज मुलाकातों तक ही सीमित रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें