फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी के भाई का चयन बंगाल रणजी कैंप में

विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मोहम्मद शमी के भाई कैफ का चयन बंगाल रणजी कैंप में
फोटो---
- पिछले साल मोहम्मद कैफ का चयन बंगाल के अंडर-23 में हुआ था, दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं कैफ
- बंगाल रणजी कैंप के लिए चुने गए 40 खिलाड़ियों में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। टीम इंडिया के तेज गेंदजबाद मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ का चयन बंगाल रणजी कैंप में हुआ है। बंगाल रणजी कैंप के लिए चुने गए चालीस खिलाड़ियों में कैफ का नाम शामिल है। पिछले साल कैफ का चयन बंगाल अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ था। अंडर-23 में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उन्हें कैंप में मौका मिला है।
विज्ञापन

जोया ब्लाक के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले क्रिकेेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पिछले चार साल से कोलकाता में रहकर क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं। कैफ वहां के टाउन क्लब से खेलते हैं। दाहिने हाथ के मीडियम पेसर और बल्लेबाज कैफ पिछले साल बंगाल अंडर-23 टीम टीम में हुआ था। कैफ ने शानदार प्रदर्शन कर किया था। बुधवार बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी कैंप के लिए चालीस खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। इन चालीस खिलाड़ियों में कैफ में शामिल हैं। कैंप के बाद रणजी टीम चुनी जाएगी। मोहम्मद कैफ ने बताया कि अभी कैंप की तारीख तय नहीं हो पाई है। कैंप में सीनियर खिलाड़ियों से सीखने को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें