फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मॉक ड्रिल आज, डीएम बाेलीं-घबराएं नहीं, सहयोग करें

Wed, 07 May 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरकार के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर देर शाम डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 मिनट के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल भी कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि इससे किसी को घबराने की जरूरत नही है।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मॉक ड्रिल से संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्कूलों, कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम में एनसीसी व स्काउट के बच्चों द्वारा मॉक ड्रिल किया जाएगा। इसके अलावा फायर सर्विस इंडस्ट्री, अमरोहा की सिटी होम्स, आरजू कॉलोनी, अमरोहा ग्रीन्स व अमरोहा-जोया रोड पर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके अलावा उमंग डेयरी में भी मॉक ड्रिल आयोजित होगी। डीएम ने बीएसए को स्कूलों में भी माॅक ड्रिल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मॉक ड्रिल के संबंध में बेहतर जानकारी होनी चाहिए। लोगों को बताएं कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।
डीएम ने कहा कि फायर से संबंधित मॉक ड्रिल गैलेक्सी अपार्टमेंट व गजरौला इंडस्ट्री में किया जाएगा। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि मॉक ड्रिल के संबंध में पहले से लोगों को प्रशिक्षित कर दें। मॉक ड्रिल को देखते हुए कलक्ट्रेट अमरोहा व एसपी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। डीएम ने डीपीआरओ को सभी ग्राम पंचायत में पीए सिस्टम को एक्टिव करने के निर्देश दिए। सभी खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट मोड पर रहकर सभी तैयारी करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी कार्यलयों को फायर ऑडिट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इंडस्ट्री में मॉक ड्रिल से संबंधित फायर सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त संख्या में बस सुनिश्चित कर ली जाए उनके चालक और गाड़ी के नंबर की एक सूची तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल भी होगा। जिसमें सभी प्रकार की लाइट बंद रहेंगी। घर की लाइट इन्वर्टर, जनरेटर अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बंद रहेंगे। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव संबंधित एसडीएम व अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें