फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में एक बाद एक तीन युवकों के मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के कारण सिपाहियों के भरोसे चल रही चौकी में लगातार अपराध हो रहे हैं। एक ही दिन में थोड़े-थोड़े अंतराल में उचक्के तीन युवकों के मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वहीं इससे पूर्व एक और मोबाइल छीने जाने का भी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मोबाइल छीने जाने की तीनों घटनाएं कस्बा चौकी क्षेत्र में रविवार की रात को हुईं। पहली घटना में उचक्कों ने निशाना बनाया बिजलीघर में तैनात मीटर लिपिक शुभम रस्तोगी को। वह रात लगभग नौ बजे अपने मित्र के साथ फायर ब्रिगेड के आफिस के सामने से पैदल फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। बताते हैं कि अचानक पीछे से बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद नौ बजकर पांच मिनट पर उचक्कों ने रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बिजलीकर्मी वीरेश का मोबाइल छीन लिया। दोनों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि इसके बावजूद कस्बा चौकी के पुलिसकर्मियों ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह रही कि रात लगभग सवा दस बजे इंदिरा चौक से पैदल आ रहे मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी मनीश का मोबाइल सीएचसी के सामने छीन लिया। वहीं रेलवे के फ्लाईओवर के पास पहुंचे पुलिसकर्मियों से एक युवक ने काफी अभद्रता और गालीगलौज तक की। बाद में जानकारी होने पर पुलिस ने उसे थाने बुलवा लिया। यहां फटकार लगाई। बाद में परिजनों और कई पैरोकारों के आने पर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। उधर, इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मोबाइल छीने जाने की घटनाओं के बाद कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें