फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरीधाम पर इतिहास रचने को उमड़ा जनसैलाब

Fri, 10 Nov 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा/गजरौला।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के मानव शृंखला कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ लेते लोग।
विज्ञापन
जिले में प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देने के लिए गुरुवार को तिगरी गंगा धाम पर कीर्तिमान रचा। मानव शृंखला से दो किलोमीटर लंबाई और 1800 मीटर चौड़ाई में भारत का नक्शा बनाकर जहां इतिहास रचा है। वहीं इस कीर्तिमान के गवाह कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी बने हैं। पहलवान अलका तोमर और क्रिकेटर प्रवीण कुमार समेत कई हस्तियां तिगरीधाम पर पहुंची।
विज्ञापन


 नक्शे में अलग अलग राज्य दर्शाए गए हैं। करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने इसमें भागीदारी की। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से स्कूली बच्चों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया है। इस रिकार्ड को प्रशासन ने लिम्का बुक में दर्ज कराने की कार्रवाई छेड़ी है। स्वच्छता की शपथ और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गंगा मेला तिगरी में मंडलायुक्त मुरादाबाद राजेश कुमार सिंह एवं डीआईजी मुरादाबाद मंडल ओंकार सिंह, जिलाधिकारी अमरोहा नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के संयुक्त रूप से विशाल मानव शृंखला के निर्माण का शुभारंभ किया गया। इस शृंखला का प्रमुख उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए 15000 छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर अमरोहा द्वारा विश्व कीर्तिमान रचा है। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं समेत करीब 27 हजार लोग एकत्रित हुए। जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने मंडलायुक्त, डीआईजी, भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पहलवान अलका तोमर को बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित जन समुदाय और शृंखला में लगे छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


गंगा तिगरी मेले में स्वच्छता की अनूठी परंपरा प्रारंभ करने पर जिलाधिकारी और उनकी टीम को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनपद अमरोहा के अधिकारी एवं जनपद वासियों ने कर्मवीर होने का प्रमाण दिया है, यह हमेशा याद किया जाएगा। आयुक्त ने जिला प्रशासन की स्वच्छता एवं राष्ट्रीय एकीकरण सद्भाव के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह परंपरा आगे भी तिगरी मेले में जारी रहनी चाहिए। साल दर साल इस रिकार्ड को तोड़ना होगा।

डीआईजी ओंकार सिंह ने तिगरी मेला में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता को देखकर हर्ष व्यक्त करते हुए सराहा। कहा कि इस कार्य में जिला प्रशासन ने जो पूर्ण लगन से कार्य किया है, वह अत्यन्त ही प्रशंसनीय है। रेसलर अलका तोमर ने प्रशासन की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने जो सपना देखा है वह अवश्य ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपने आप होती है इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री का जो सपना है, उसे पूरा करने के लिए हम सब को स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर उसका पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जीआईसी खुर्शीद हैदर जैदी ने किया। कार्यक्रम में रेसलर और क्रिकेटर के अलावा मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रपाल सिंह, उप जिलाधिकारी धनौरा गंभीर सिंह, सीएमओ संजय कुमार जैन, अपर जिला सूचना अधिकारी सुभाष चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी सहित सांसद कंवर सिंह तंवर और विधायक धनौरा राजीव तरारा उपस्थित रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें