फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी ढिल्लो के निर्वाचन पर खुशी, झूमे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के शिक्षक एमएलसी निर्वाचित होने पर भाजपाई खुशी से झूम उठे। शुक्रवार को लगभग तीन बजे डॉ. ढिल्लो हाईवे स्थित जोया में पहुंचे। जिला कार्यालय के पास भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया। उनका फूल और मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें पक्का बाग चौराहा स्थित आवास तक लेकर गए।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन में इस बार भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को कामयाबी मिली है। वह मतगणना के बाद बरेली में ही रुक गए। शुक्रवार को दिन में गृह जनपद के लिए रवाना हुए। सड़क मार्ग पर हाईवे से दोपहर लगभग तीन बजे जोया में आए। जोया रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय के पास स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने मिठाई खिलाई। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता पक्का बाग चौराहा स्थित उनके आवास में पहुंचे। इस दौरान राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, राजीव शर्मा, प्रेम सिंह सैनी, ताबिश आब्दी, आशी आब्दी, आशा आर्या, सीमा रायजादा, पिंकी वर्मा आदि रहे। इसके पहले जोया में विजय वीर सिंह, धीरज गुप्त, माया गुप्ता, महताब आलम, अमित गुप्त, राजेश अग्रवाल, अनिल त्यागी, खजान सिंह, जसविंदर सिंह, गुरुनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरुवचन सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। इसके अलावा नौगांवा सादात के अली नगर में मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान वीरेंद्र सैनी, थम्मन सिंह चौहान, अली रजा उर्फ बबलू , इमरान आब्दी, आनंद प्रजापति, दिवेश सैनी, दिनेश गोला, सुनीत गुप्त, सुमित गुप्त ,मोनू सैनी, राजाराम सैनी, प्रीतम सैनी, गोपीचंद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें