फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता पुलिस कर्मी की बेटी ने प्रेमी से कर ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लापता पुलिसकर्मी की बेटी ने प्रेमी के साथ शादी कर ली। बुधवार को उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान को खतरा बताया है। बोली मैं बालिग हूं अपनी मर्जी से शादी की है। मायके वालों ने ससुर का अपहरण कर लिया है। युवती ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के एक गांव निवासी पुलिस कर्मी की तैनाती बदायूं जिले में है। 8 नवंबर को उनकी बेटी लापता हो गई थी। लिहाजा पुलिस कर्मी ने 11 नवंबर को बदायूं के सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को युवती ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने कहा कि वह बालिग है...अपने प्रेमी अजय पंवार निवासी गांव जगा नगला थाना डिडौली के साथ चली गई थी। दोनों बालिग हैं। इसलिए आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है।
आरोप लगाया कि मायके वालों ने ससुर का अपहरण करा लिया है। हमारी जान को खतरा बना हुआ है। युवती ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि युवती और उसका प्रेमी अमरोहा जनपद के रहने वाले हैं लेकिन किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पत्र मिलने के बाद आगे कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें