मिस टीन ग्रांड सी इंडिया का खिताब जीतने वाली छात्रा प्रशंसा गर्ग ने अपने माता पिता के साथ लिटिल स्कालर्स एकेडमी पहुंचकर अपनी उपलब्धि बयां की। अपने सहपाठियों को ताज, ट्राफी व सर्टीफिकेट दिखाए। बच्चों ने प्रशंसा का जोरदार स्वागत किया। इससे संबंधित यूनिवर्स 2016 की प्रतियोगिता यूरोप के साइप्रस में होगी। इसमें प्रशंसा भाग लेेगी।
लिटिल स्कालर्स एकेडमी की छात्रा प्रशंसा गर्ग ने मिस टीन ग्रांड सी इंडिया 2016 का खिताब जीतकर अमरोहा का नाम ऊंचा किया है। गोवा में हुई प्रतियोगिता में अमरोहा का मान बढ़ाने के बाद शनिवार को प्रशंसा अपने पिता डा. पवन गर्ग, माता सीमा अग्रवाल के साथ स्कूल पहुंची और सहपाठियों के साथ अपनी अनुभव साझा किए।
ताज, ट्राफी व सर्टीफिकेट बच्चों को दिखाए। स्कूल प्रबंधक गिरीश बंसल ने प्रशंसा गर्ग की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रशंसा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रशंसा ने बताया कि मैंने इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी की।
स्कूल से मिली शिक्षा, अनुशासन, स्नेह ने मुझे समय-समय पर प्रेरणा प्रदान की। बताया कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिता मिस टीन ग्रांड सी यूनिवर्स 2016 यूरोप के साइप्रस में आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता तीस मई से चार जून तक चलेगी।
इसमें वह भाग लेेंगी। उसने लोगों से अपनी सफलता में सहयोग देने के लिए ह्वाट्स एप पर मैसेज करने की भी सबसे अपील की। बोली कि, वे 9897054904 नंबर पर ह्वाट्सएप पर send me link for voting मैसेज करें। इसके बाद एक लिंक मिलेगा, जिस पर वोटिंग कर आप मेरी मदद कर सकते हैं।
वोट देकर करें सहयोग
अमरोहा। मिस टीन ग्रांड सी इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब प्रशंसा मिस टीन यूनिवर्स का खिताब हासिल करने को यूरोप जाएंगी। 29 मई से चार जून तक चलने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रशंसा साइप्रस यूरोप में शिरकत करेंगी। इसके लिए लोग प्रशंसा गर्ग को वोट कर मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने में सहयोग कर सकते हैं।
शनिवार को सुमंगलम मैरिज होम में प्रेसवार्ता के दौरान प्रशंसा के पिता डा. पवन गर्ग ने बताया कि गोवा में आयोजित हुई मिस टीन ग्रांड सी इंडिया में बेटी प्रशंसा गर्ग ने भाग लिया था। प्रशंसा ने चार से आठ मई तक ग्लैमर विला संस्था की ओर से गोवा में आयोजित हुई मिस टीन ग्रांड सी इंडिया का 2016 का खिताब हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है बेटी प्रशंसा मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देेश का नाम ऊंचा करेगी। इसके लिए लोगों को प्रशंसा गर्ग को वोट कर मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने में सहयोग करना होगा। इसके लिए www.mmseabg.com/ onlinevotting.html पर वोट करना होगा।