फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 03 Apr 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे लोगों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी में बिजौरा मार्ग पर गांव से बाहरी छोर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार शाम शरारती तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग शुरू की। सूचना मिलने पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हंगामा कर रहे लोग शांत नहीं हुए तो थाने से पुलिस की टीम व सीओ भी पहुंच गए। सीओ दीप कुमार पंत ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण पवन कुमार, मनोज कुमार, राजीव, डॉक्टर ओम प्रकाश, मेवाराम, अनिल, गौरव, राजपाल, विजयपाल, थान सिंह आदि ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें