फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री से चेन लूट की कोशिश करने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन पहले भाजपा नेत्री से चेन लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी स्कूटी भी बरामद कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को कामयाबी मिली हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने नगर कोतवाली में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सीमा रायजादा भाजपा में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हैं। वह नगर पालिका की नामित सभासद भी हैं। वह 21 नंवबर की दोपहर अपने घर से निकली थीं। वह फोन पर बात करते हुए सभासद विक्की टंडन के घर वाली गली पहुंची थी। तभी स्कूटी सवार बदमाशा ने उनके गले से सोने की चेन लूटने के लिए झपट्टा मारा था। हालांकि बदमाश चेन लूट नहीं सका। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश की शक्ल कैद हो गई थी। भाजपा नेत्री की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। तभी से पुलिस बदमाश की सुरागकशी कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दानिश निवासी राजू सराय हवेली अमरोहा बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल, उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें