फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्यूशन से लौट रही नाबालिग से छेड़खानी

Thu, 12 Nov 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर हुई घटना की जानकारी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। इस पर परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपियों के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर तीनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें