फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाढ़ से तबाह हुई फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिलाइए मंत्रीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी एवं गन्ना विकास व चीनी उद्योग विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार सोमवार को मंडी धनौरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण करेंगे। वह शीशों वाली या दारानगर गांव में जाकर बाढ़ से गांव में और फसलों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी करेंगे।
विज्ञापन

वहीं जिले के प्रभारी मंत्री के बाढ़ प्रभावित गांवों को दौरा किए जाने की जानकारी मिलने पर टापू में बसे दारानगर के मंगत सिंह, शीशों वाली निवासी विनोद खड़गवंशी और गंगा किनारे बसे मुरादपुर के जगपाल सिंह, सोनू भड़ाना, चकनवाला के महाश्य जयचंद सिंह, श्रीपाल सिंह, यशवीर सिंह, अलीनगर के त्रिलोक भड़ाना, छत्रपाल सिंह आदि ग्रामीण उत्साहित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री से बाढ़ से बर्बाद हो चुकी फसलों का सर्वे कराने और उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग रखेंगे। समय पर सर्वे के बाद ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला तो उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता ने पुष्टि करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें