फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन सामग्री ले जाने वाला ट्रक सीज, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन अधिकारी मंगलवार को पुलिस टीम के साथ मिलकर अवैध तरीके से खनन कर सामान ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान चलाया। इस दौरान रेत लेकर जा रहे वाहन को संयुक्त टीम ने पकड़ा। टीम ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के आदेश पर जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को डिडौली थाना क्षेत्र में खनन अधिकारी रंजना सिंह और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालू से भरे ट्रक और चालक सोनू को टीम ने पकड़ा। गिरफ्तार ट्रक चालक मिठनपुर गांव का निवासी है। खनन अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि ट्रक में रेत लदा था, जबकि चालक के पास लदे सामान का कोई वैध प्रपत्र नहीं था। इस आधार पर अवैध तरीके से खनन कर उसको परिवहन करने की धारा में चालान किया गया। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें