हसनपुर पुलिस गिफ्त में डंपर-जेसीबी संग पकड़े आरोपी।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से अवैध खनन करते हुए पुलिस ने छापा मारकर दो जेसीबी और चार डंपर जब्त किए। मौके से खनन करते हुए नौ लोगों को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मची हुई है।
पुलिस कप्तान डा.विपिन ताडा के निर्देश पर गुरुवार रात को कोतवाली पुलिस ने कनेटा रोड पर छापा मारकर एक जेसीबी और दो डंपर पकड़ लिए। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गांव सहसोली और अगरौला के जंगल से भी खनन करते हुए एक जेसीबी और दो डंपर कब्जे में कर लिए। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया। चर्चा है कि एक जनप्रतिनिधि के संरक्षण में जेसीबी चल रही थीं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मची रही। कुछ लोग पुलिस द्वारा जब्त किए गए जेसीबी व डंपर को छुड़वाने के लिए थाने के दिनभर चक्कर काटते रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि अगरौला-सहसोली के जंगल से अवैध खनन करते हुए अनिल निवासी सिरसा गुर्जर, गुड्डू निवासी अतरासी, अतुल निवासी इंकौंदा, राजू निवासी अगरौला, जबकि कनैटा रोड से लाला निवासी नूरपुर जनपद बजिनौर, निहाल व प्रीतम निवासी सुल्तानठेर, देवराज व पप्पू निवासी रूखालू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।