डिडौली। मदरसा इस्लामिया तुर्किया में आयोजित बैठक में शान-ओ-शौकत के साथ ईद मिलादुन्नबी मनाए जाने पर विचार हुआ। जुलूस ए मुहम्मदी में डीजे नहीं बजाने का फैसला लिया गया।
शनिवार को आयोजित बैठक में मौलाना अहसान ने युवाओं से जुलूस में शांति व सादगी के साथ चलने पर जोर दिया। हजरत मोहम्मद साहब ने जिंदगी भर लोगों को अमन शांति पर चलने का संदेश दिया। कहा कि उन्हीं की सुन्नतों पर अमल करते हुए आपसी भाईचारे के साथ जुलूस निकाले। वहीं जुलूस में इस वर्ष भी डीजे पर पाबंदी रखने पर निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान हाजी मुस्तेकीम, कमर आलम, रिजवान अहमद, मोफीद आलम, शाहनेबाज अली, शाहआलम, हाफिज फिरोज, अब्दुल खालिद आदि मौजूद रहे।