फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की होली खेली, डांस किया

Tue, 22 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के श्री राम इंटर कालेज में होली के उपलक्ष में राधा कृष्ण होली खेलते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अग्रवाल समाज की ओर से मुधरम बैंक्वेट हाल में सोमवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें तमाम रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। फूलों की होली खेली गई। वहीं बच्चों ने होली के फिल्मी गानों पर डांस किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसैन महाराज की आरती से हुआ। मुख्य अतिथि प्रमोद मित्तल ने अग्रवाल समाज की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि होली का त्योहार भाई चारे का त्योहार है। कविता, हास्य व्यंग्य, वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। संरक्षक योगेश चंद्र सर्राफ ने होली की बधाई दी।

वहीं, बच्चों ने होली के गानों पर डांस करते हुए सभी का मनमोह लिया। अध्यक्ष डा. संजय कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल गुप्ता ने किया। यहां, एनके गर्ग, विजय शंकर, अरविंद, मुकेश चंद्र अग्रवाल, विजय गोयल, शशांक अग्रवाल, योगेश कुमार, ब्रज नारायण, नारायण, डा. दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें