नौगावां सादात। भारतीय किसान यूनियन चौहान गुट के पदाधिकारियों ने कौराल बिजलीघर पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जेई को सौंपकर किसानों को दस घंटे विद्युत सप्लाई दिए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को भाकियू चौहान गुट के तमाम पदाधिकारी तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह के नेतृत्व में कौराल बिजलीघर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तहसील अध्यक्ष ने जेई को दिए ज्ञापन में कहा कि है कि ओवरलोड के चलते किसानों की बिजली काटी जा रही है।
कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पांच घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि मुख्यमंत्री का आदेश किसानों को 10 घंटे बिजली आपूर्ति देने का है। इससे किसानों की फसलें सूख रहीं हैं। विद्युत आपूर्ति कम मिलने पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति दस घंटे दिए जाने की मांग की है। इस दौरान सतीश चंद्र, निपेंद्र कुमार, सोमपाल सिंह, उमेश कुमार, गजराज सिंह, पंकज सिंह, प्यारेलाल, डालचंद सिंह आदि मौजूद रहे।
-