फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में डिप्टी कलक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सुशील नागर ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के हित में नहीं है। इसको वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि यह निर्णय स्कूलों को बंद करने व विलय की और धकेल रहा है। इससे लाखों बच्चे या तो पढ़ाई छोड़ देंगे अथवा निजी स्कूलों में जाने के लिए विवश हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे सार्वजनिक शिक्षा की स्थिति बिगड़ जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जयवीर सिंह, रामकिशोर सिंह, जगत सिंह चौहान, मतीन अहमद, रजनी रानी, सीमा, अजय सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें