फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंचायत चुनाव जल्द कराने को पीएम व सीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय अधिकार संघ के पदाधिकारी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय अधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितिक चाहल के नेतृत्व में तमाम संगठन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद डिप्टी कलक्टर शशिभूषण को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अभी तक पंचायत की तिथि व कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। मतदाता पुनरीक्षण प्रकाशन की तिथि भी बार-बार बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव न होने से गांवों का विकास प्रभावित हो जाएगा। पंचायतों के माध्यम से संचालित योजनाओं व प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर पंचायत चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है। इस दौरान मिंटू चौधरी, गौरव चौधरी, इंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल यादव, नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें