अमरोहा। शहर की बिगड़ती बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सदर विधायक महबूब अली ने प्रमुख सचिव ऊर्जा से वार्ता कर आपूर्ति को दुरूस्त कराने को लेकर बात की। लोक लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली ने दूरभाष पर ऊर्जा मंत्री से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से सही ढंग से बिजली न आने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से दिलवाने का आश्वासन दिया।