फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी केवल विचार नहीं, जीवन जीने की पद्धती है...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच मेरठ प्रांत का दो दिवसीय प्रांतीय विचार वर्ग कार्यक्रम जेएस हिंदू महाविद्यालय में आरंभ हुआ। वर्ग का आरंभ भारत माता एवं दत्तोपन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक डॉ राजीव कुमार ने वर्ग की प्रस्तावना देते हुए बताया कि इस वर्ग श्च मेरठ प्रांत के 14 जिलों के कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे है। दो दिवसीय चलने वाले इस विचार वर्ग में विभिन्न विषयों पर श्रेष्ठ वक्त्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होने वाला है। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता उप्र.बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार ही नही है, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धती है। देश की उन्नती बिना स्वदेशी के मार्ग को अपनाये संभव नहीं है। देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में यदि खड़ा करना है, तो स्वदेशी के विचार को आम जन तक ले जाना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि स्वदेशी राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है। देश की स्वतंत्रता दिवस पर हम सब को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। अपनी संस्कृति, उद्योग, शिक्षा को और अधिक उन्नत बनाते हुए देश को पुन: सोने की चिड़या बनाने में संकलपत होगें। वर्ग का संचालन प्रांत संयोजक अनिल लुहारी ने किया। उन्होंने कहा कि विचार वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ता निमार्ण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था के अंतर्गत इस वर्ग का आयोजन किया गया है। इस दौरान कपिल नारंग, प्रांत प्रचार प्रमुख मानवेंद्र सिंह, प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु विश्नोई, शार्दूल अग्रवाल, अचल अग्रवाल, गंगा सरन सैनी, विजय प्रकाश, पुनीत रस्तौगी, गौतम अरोड़ा, सलमान अख्तर, अनूप गुप्ता, मयंक अरोड़ा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें