फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: मेडिकल संचालक के परिवार को बंधक बनाकर लूट, ज्वैलरी, नकदी समेत लाखों का माल पार

Thu, 30 Mar 2023 03:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

रात करीब ढाई बजे बदमाश मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। यहां हरीश कुमार और उसकी पत्नी व बच्चों को तमंचा-चाकू के बल पर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगांवा सादात में बेखौफ बदमाशों ने मेडिकल संचालक और उसके परिवार को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर नगदी और जेवरात लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने लूटे गए नगदी-जेवर की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के ढ़क्का गांव की है। यहां पर किसान तेजपाल सिंह का परिवार रहता है। तेजपाल सिंह देवी का जागरण कराने का काम भी करते हैं। उनके बेटे हरीश कुमार गांव के ही अड्डे पर मेडिकल चलाते हैं। बुधवार की रात तेजपाल सिंह अमरोहा में जागरण कराने गए थे। घर में उनकी पत्नी राजेश्वरी, बेटा हरीश कुमार, हरीश की पत्नी रिशु, 3 साल की बेटी सिद्धि और दो महीने की बच्ची रिद्धि मौजूद थे। हरीश कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहे थे। जबकि दूसरे कमरे में राजेश्वरी थीं। 

 

रात करीब ढाई बजे बदमाश मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। यहां हरीश कुमार और उसकी पत्नी व बच्चों को तमंचा-चाकू के बल पर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने घर में रखे 50 हजार, 6 तोला सोना और 10 तोला चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश उसी दरवाजे से भाग गए जिससे वह दाखिल हुए थे। 

 

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित मेडिकल संचालक ने शोर मचा दिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित मेडिकल संचालक ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार के मुताबिक घर में तीन बदमाश घुसे थे ये भी हो सकता है कुछ बाहर रहे हों।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें