एमडीए कॉलोनी के पास की एक निजी कॉलोनी में कॉलोनाइजर को विद्युतीकरण नहीं कराना और पार्क बनाने पर ध्यान नहीं देना महंगा पड़ सकता है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने कॉलोनाइजर के अनुबंध किए गए आठ प्लॉटों को जब्त कर लिया है। अब उन प्लाटों को नीलाम कर विकास कार्य कराने की तैयारी है। इसी सप्ताह प्राधिकरण की यह कार्रवाई की जा सकती है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से 2014 में अनुमति लेकर हाईवे किनारे एमडीए कॉलोनी के पास एक निजी कॉलोनी बसाई गई। कॉलोनी बसाने के लिए एमडीए से ही नक्शा पास कराया गया। कॉलोनी को बसाते समय कॉलोनाइजर ने सभी सुविधाएं मुहैया कराने और नागरिकों के लिए बिजली का इंतजाम करने की बात कही थी। कॉलोनी में चौड़े रास्ते और पार्क बनाने का वादा किया था। एमडीए ने उसके आठ प्लॉट अपने पास अनुबंध के रूप में रखे। चेताया था कि सुविधाएं पूर्ण नहीं होने पर उसके प्लॉट जब्त कर लिए जाएंगे। कॉलोनी में अब तक कई घर बन गए। कई लोग घर बनाने के लिए प्लॉट खरीद रहे हैं।
कॉलोनाइजर ने एमडीए से अनुमति प्राप्त किए बगैर कई प्लॉट भी बेच दिए हैं। कॉलोनी की स्वीकृति के 10 साल बाद भी इसमें सुविधाओं की कमी है। बिजली की लाइन तो डाल दी गई, लेकिन आपूर्ति सुचारू नहीं की गई है। पार्क भी नहीं बनाए गए हैं। बिजली नहीं होने के कारण नागरिक अंधेरे में ही रहने को मजबूर हैं। उन्होंने इसकी शिकायत एमडीए के वीसी से की। जिस पर एमडीए के वीसी खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि नोटिस देने के बाद भी कॉलोनाइजर बिजली का इंतजाम नहीं कर रहा है। पार्क भी नहीं बनवा रहा है। उसके अनुबंध किए गए सभी आठ प्लॉट को जब्त कर नीलाम किया जाएगा। नीलामी से जो रकम प्राप्त होगी, उससे नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे।
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू
बिशारतगंज में श्रीकृष्ण की भेष भूषा में तैयार बालिका वर्णिका साहू