एमडीए क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग किए जाने का सिलसिला जारी है, जबकि लगातार इसे लेकर शिकायत भी की जा रही है। बुधवार को एमडीए ने हाईवे किनारे अवैध रूप से की जा रही 25 बीघे की प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। जेसीबी ने नींव और दीवार को जमींदोज कर दिया।
बुधवार दोपहर बाद एमडीए के जोन प्रभारी केएन जगूड़ी और जेई योगेश गुप्ता ने पुलिस के साथ जेसीबी लेकर हाईवे पर पहुंच गए। दरियापुर बुजुर्ग गांव के सामने 25 बीघे में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। काफी देर तक जेसीबी ने अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को जमींदोज कर दिया। भरी गई नींव को भी ध्वस्त कर दिया। जोन प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से प्लाटिंग सोमवीर सिंह द्वारा कराई गई थी। उनको नोटिस भी दिया गया था। मानचित्र पास कराने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने एमडीए के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते कार्रवाई की गई है।