फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मौलाना ने व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की आपत्तिजनक ऑडियो, रिपोर्ट

Sun, 31 Aug 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौलाना ने पैगंबर खुदा व कई धर्मगुरुओं का नाम लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल कर दी। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को इस मामले में मुरादाबाद के एक युवक ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली के मोहल्ला अहमदनगर से जुड़ा है। अमरोहा में एक वाटसएप ग्रुप संचालित है जो आला हजरत बरेली मरकज के नाम से है, जिसमें अमरोहा के ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोग भी जुड़े हैं। इस धार्मिक ग्रुप में नगर के मोहल्ला अहमद नगर निवासी मौलाना अहमद हसन भी जुड़ा हुआ है। आरोप है कि दस अगस्त को मौलाना अहमद हसन के मोबाइल नंबर से उसकी आवाज में एक 28 सेकेंड का ऑडियो शेयर किया, जिसमें मौलाना अहमद हसन पैगंबरे खुदा व कई अन्य धर्मगुरु का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा है। ऑडियो क्लिप प्रसारित होने के बाद लोगों में रोष उत्पन्न हो गया।
सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के चेतरामपुर गांव निवासी मोहम्मद फैजान ने 29 अगस्त को नगर कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मौलाना अहमद हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें