फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की आपबीती: तालीम लेने गई थी मौलाना के पास, झाड़ू लगाने के बहाने रोका..., फिर दरिंदे ने लांघी सारी हदें

Sat, 15 Oct 2022 02:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)

सार

पंद्रह दिन पहले हुई इस घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संभल निवासी आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने के बाद दीनी तालीम लेने गई छात्रा के साथ मस्जिद के मौलाना ने दुष्कर्म किया। पंद्रह दिन पहले हुई इस घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर संभल निवासी आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर रहने वाला व्यक्ति ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। आरोप के मुताबिक, ट्रक चालक की 15 वर्षीय बेटी गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। इसके बाद छात्रा गांव की ही मस्जिद में दीनी तालीम हासिल करती है। घटना से 15 दिन पहले छात्रा स्कूल में पढ़ने के बाद मस्जिद में दीनी तालीम (पढ़ाई) के लिए गई थी।

आरोप है कि पढ़ाई के बाद मौलाना ने छात्रा को झाड़ू लगाने के बहाने रोक लिया। जबकि अन्य सभी बच्चों को वहां से भेज दिया। इस दौरान मौलाना उसे जबरन कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में किसी तरह पीड़िता घर पहुंची। शुक्रवार को पिता ट्रक चलाकर घर वापस लौटा तो छात्रा ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि आरोपी मौलाना अब्दुल कादिर निवासी रचेटा थाना असमोली जिला संभल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें