फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर चलती कार से टकराई मौजिक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर टाटा मैजिक आगे चल रही कार से टकरा गई। हादसे में टाटा मैजिक का चालक मुरादाबाद निवासी राकेश शर्मा और कार का चालक हरियाणा के पलवल निवासी शेर सिंह और कार सवार दिल्ली के स्वामी नगर का दानिश घायल हो गए। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी राकेश शर्मा शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे टाटा मैजिक लेकर मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था। उसके आगे एक कार चल रही थी। गजरौला थाना क्षेत्र में सलारपुर गांव के पास तेज गति से जा रहा टाटा मैजिक आगे चल रही कार से टकरा गया, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें