अमरोहा। शहर के दाऊद सराय रोड स्थित स्टार न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित शेरू परवेज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मसूद क्लब ने छह विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। एके इलेवन को हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
रविवार को फाइनल मैच एके इलेवन और मसूद क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एके इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एके इलेवन की टीम 19.2 गेंदों पर 130 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें राहुल ने 28, अभिषेक गिल 20, करन यादव ने 18 रनों का योगदान दिया। मसूद क्लब के गेंदबाजी तय्यब सुलतान ने 3, शारीफ जैदी, ईशु व अनस ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी मसूद क्लब ने 17.5 गेंदों पर चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और फाइनल मैच छह विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच तय्यब सुलतान के नाम रहा तो वही टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज अमीन राइनी व बेस्ट गेंदबाजी अनस जैदी रहे।
अंपायर मिक्की खान, वजीर अहमद रहे। कमेंट्री खुसरो आलमगीर व तय्यब सलमानी ने की। विजेता टीम को फरहान खान ने ट्रॉफी सौपी। फिरोज कमाल अब्बासी की ओर से विजेताओ को नकद 15 हजार व उपविजेता को 10 हजार रुपये दिए गए। इस दौरान इकबाल हैदर, सलमान मंसूरी, वसीम बैग, मोहम्मद इमरान, खुर्शीद अहमद, अलमास मंसूरी, मोहम्मद अहमद जैदी, कसीम अशरफ, अरीब, आसिफ अली, मुजम्मिल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।