फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, टेलर पति पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलर की पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए टेलर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत किया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन

घटना सलेमपुर गोसाईं गांव की है। पुलिस ने बताया कि यहां निवासी धनदेश टेलर है। उसकी शादी 2018 में रजबपुर थानाक्षेत्र के जलालपुर कलां गांव निवासी भरत सिंह की बेटी मनीषा के साथ की गई। रविवार को मनीषा के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके दामाद धनदेश ने पत्नी मनीषा (28) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। धनदेश पर आरोप लगाया कि वह दहेज के लिए मनीषा को प्रताड़ित करता था। आए दिन उसकी पिटाई करता था। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि टेलर ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। मृतका के भाई निर्दोष कुमार की तहरीर पर टेलर धनदेश के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि आरोपी पति हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर गोसाईं में दहेज के लिए पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह, सीओ मंडी धनौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें