फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, शव अस्पताल में छोड़कर भागा पति, केस

Sun, 02 Nov 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। शादी के चार माह बाद शुक्रवार की शाम गांव ढकिया निवासी अमन की पत्नी आरती (23) घर में फंदे से लटकी मिली। पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति अस्पताल में ही पत्नी का शव छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव खुर्तिया निवासी शिव कुमार ने अपनी बेटी आरती (23) की शादी करीब चार माह पहले गांव ढकिया खादर निवासी अमन कुमार के साथ की थी। अमन के माता-पिता मजदूरी करते हैं। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद अमन के माता-पिता हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने चले गए थे। गांव में अमन और उसकी पत्नी आरती रह रहे थे।
शुक्रवार की देर शाम आरती घर में ही फंदे से लटकी मिली। अमन पत्नी को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मायके वालों को मिली तो अमन पत्नी के शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। मायके वालों ने पहुंचकर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पति अमन, विक्की, अजीत और अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें