फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता सोनम (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोनम की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं, मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसडीएम और सीओ के समझाने परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर दहाना गांव निवासी संतराम सिंह ने बेटी सोनम की शादी 10 अप्रैल 2022 को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले सोनम को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रविवार को सोनम की मां निर्वेश देवी ने दामाद को फोन कर सोनम से बात कराने को कहा था। इस पर दामाद ने सोनम को बुखार आने के बाद मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराने की बात बताई।
इसके बाद मायके वाले मेरठ पहुंचे। मायके वालों के अनुसार जिस अस्पताल में सोनम भर्ती थी। वहां उचित व्यवस्था नहीं थी। सोनम के चेहरे पर सूजन थी। बेहतर उपचार नहीं मिलने से सोनम की मौत हो गई। सोनम के एक साल की बेटी भी है। आरोप है कि गांव आने पर सोनम के ससुराल वालों ने मायके वालों के साथ अभद्रता की। मायके वालों ने दहेज के लिए सोनम की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम बृजपाल सिंह और सीओ अभिषेक कुमार मौके पर पहुंच गए। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मामले में विवाहिता के मायके वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें