फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली के पायती कलां गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां गांव की है। मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर खास में मोहम्मद सईद का परिवार रहता है। करीब एक साल पहले मोहम्मद सईद की बहन भूरी की शादी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां गांव निवासी शानू के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के कुछ दिन बाद सही ससुराल वाले भूरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। 10 मई 2022 की रात ससुराल वालों ने खबर दी कि भूरी को छिपकली ने काट लिया और वह बेहोश हो गई है। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। लेकिन इस दौरान भूरी घर पर नहीं थी। आरोप है कि ससुराल वाले अमरोहा, गजरौला, मुरादाबाद से दवाई लाने का बहाना बना रहे थे। इसके बाद बुधवार को ससुराल वाले भूरी को मृत बताने लगे। इससे नाराज मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना की जांच कराने की मांग की, तो ससुराल वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मायके वालों की पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन घटना में मृतका के भाई मोहम्मद सईद की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें