अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप तो उपचार से विवाहिता की मौत हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव चीला निवासी विजेंदर ने सोमवार को अपनी पत्नी पूनम (25) ) की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए आदमपुर क्षेत्र के झोलाछाप के यहां भर्ती कराया था। जिसका उपचार कराया जा रहा था। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई और मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई।
मौत की सूचना से परिजन एकत्र हो गए और झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचकर बुधवार को हंगामा किया। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। झोलाछाप पर खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जल्दी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।