फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता नहीं लाई आईफोन तो घर से निकला

Thu, 04 Jul 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। मायके से आईफोन नहीं ला कर दिया तो विवाहिता को घर से निकाल दिया। ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 28 जनवरी 2023 को गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले भी विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक लाख रुपये नकद, इनवर्टर बैटरी, बुलेट मोटरसाइकिल और आईफोन लाने के लिए दबाव बनाया। दहेज की मांग नहीं पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि ससुर ने भी विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिलहाल, पीड़िता अपने मायके में रहती है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें