फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 02 Jul 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने सोमवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। विवाहिता ने करीब दो माह पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धनौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने छह मई को पास के ही गांव निवासी युवक से एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। मंगलवार सुबह विवाहिता अपने ही कमरे में फंदे से झूलती मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गांव में करीब 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें