फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, चार माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने विवाहिता को शादी के चार महीने बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर मारपीट की। मायके वालों ने विवाहिता को अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर नियावती निवासी कौसर जहां की शादी डिडौली गांव निवासी नन्हे के बेटे अकरम के साथ आठ जून 2024 को हुई थी। आरोप है कि सुसराल वाले कौसर को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उस पर मायके से कार लाने का दबाव बनाते हैं। नौ सितंबर 2024 को कौसर के साथ मारपीट की। जानकारी मायके से भाई शाहरुख और अन्य परिजन डिडौली आए और घायल कौसर को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अकरम, नन्हें, नईमा, नाजरीन, शहाना, खुर्शीद, अरशद, अरमाना, शमा व शमशाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें