फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा संचालक के साथ मारपीट, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। मदरसे के सामने अश्लील हरकतें कर वीडियो बनाने से मना करने पर कुछ युवकों ने मदरसा संचालक पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तावई गांव में जामिया एकेडमी मदरसा है। आरोप के मुताबिक गुरुवार की दोपहर बाइक सवार पांच युवक मदरसा के बाहर पहुंचे थे। यहां वह छात्राओं को देख कर अश्लील हरकतें करने लगे और फोन से वीडियो बनाने लगे। छात्राओं ने इसकी शिकायत मदरसा संचालक नईमुद्दीन से की। तभी नईमुद्दीन मदरसे के बाहर आए और युवकों ने वीडियो बनाने से मना किया। जिस पर आरोपी युवक उनसे भिड़ गए। गाली गलौज और पीटाकर घायल कर दिया। मदरसा संचालक ने 112 डायल पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण ने आरोपी युवकों को घेरने की कोशिश की। लेकिन वह बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मदरसा संचालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें