फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा देहात, नौगांवा पुलिस ने अर्धसैनिक बलों संग किया मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/नौगांवा सादात। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के मद्देनजर अमरोहा देहात थाना व नौगांवा सादात पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ पैदल मार्च निकालते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर टीम ने क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों, मिश्रित आबादी में पैदल मार्च कर लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। अमरोहा देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुर समेत अन्य गांवों में पैदल मार्च किया। वहीं, थाना नौगांवा सादात क्षेत्र में भी पैदल मार्च कर लोगों को बिना दबाव व डरे मतदान के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें