फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होटल पर छापा मारकर कई प्रेमी युगल पकड़े, पुलिस को सौंपे, होटल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर क्षेत्र में प्रशासन की ओर से होटलों पर छापामार कार्रवाई जारी है। एसडीएम ने टीम के साथ शुक्रवार को एक होटल पर छापा मारा। यहां से कई प्रेमी युगल पकड़े। बाद में पुलिस को सौंप दिए। बाद में होटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता ने बताया कि उनको काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ हाेटलों का सराय एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं है। इसके अलावा होटलों के बारे में आम चर्चा भी अच्छी नहीं है। लोग तरह-तरह की बात करते हैं। शिकायत मिलने पर उन्होंने शुक्रवार की दोपहर कुमराला चौकी के निकट एक होटल में छापा मारा। यहां से कई प्रेमी युगल पकड़े। होटल कर्मचारी थे, संचालक नहीं मिला। जिनसे सराय एक्ट के तहत पंजीकरण दिखाने को कहा। मगर वह कुछ नहीं दिखा सके। जिसके चलते होटल को सील कर दिया गया। प्रेमी युगल पुलिस को सौंप दिए गए। बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। होटलों में गलत कार्य नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें