फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आठ जुलाई को होगा मैंगो शो, पहुंचेंगे तीन मंडलों के आम उत्पादक

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तारापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर आम उत्पादकों की जागरूकता के लिए आठ जुलाई को मैंगो शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल के आम उत्पादक प्रतिभाग करेंगे। शो में प्रदेशभर में पैदा होने वाली आम की नई प्रजातियों को दिखाया जाएगा। साथ ही गुणवत्ता और पैदावार के बारे में उत्पादकों को जानकारी दी जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

तारापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर बीते महीने सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के निदेशक डॉ. पीके सिंह आए थे। उन्होंने आम के बागान देख कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एके मिश्र से मैंगो शो का आयोजन कराने को कहा था, जिससे आम उत्पादकों को जरूरी जानकारियां मिल सके। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने आठ जुलाई को गजरौला में मैंगो शो आयोजित कराने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से सहमति ली गई। जिसके बाद प्रशासन व जिला उद्यान से बात की गई। कार्यक्रम तय होने के बाद वैज्ञानिकों ने आम उत्पादकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

जिले में पहली बार आयोजन
अमरोहा जिले का आम की पैदावार में प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में नाम है। जिले से भारी मात्रा में विदेशों को आम का निर्यात होता है, लेकिन इसके बाद भी जिले में कभी मैंगो शो का आयोजन नहीं किया गया, जिससे आम उत्पादकों को उत्तम प्रजाति व अच्छी किस्म के आम की पैदावार की जानकारी नहीं दी जा सकी। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी का कहना है कि जिले में पहली बार मैंगो शो का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें