फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी धनाैरा : धान की खरीद न होने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर किया हंगामा

Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। धान की खरीद नहीं होने पर किसानों ने भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों की मौजूदगी में क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी की वजह से धान की खरीद सुचारू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के लिए मंडी समिति परिसर में धान क्रय केेंद्र स्थापित किया गया है। शुक्रवार को धान लेकर आए किसानों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि उनको दिवाली से पहले टोकन दिए गए थे। 10 दिन बाद भी उनका नंबर नहीं आया है।
किसान हितेश ने बताया कि वह तीन दिन से धान से लदी ट्राॅली लेकर मंडी समिति परिसर में मौजूद है लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया। ऐसी ही स्थिति एक और किसान नानू सिंह की थी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष सौवीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। दूसरी ओर क्रय केंद्र प्रभारी शहरीन ने किसानों के आरोपों का निराधार बताते हुए कहा है कि धान की खरीद नियमानुसार की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में देशराज सिंह, जयपाल सिंह, बचन सिंह, दीपक, पुष्पेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें